Breaking News:
राजनीति
अमेरिकी कपास पर आयात शुल्क छूट रद्द करे सरकार : रघु ठाकुर
राजनीति
भोपाल। लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी संरक्षक रघु ठाकुर ने केन्द्र सरकार से मांग करते हुए कहा है कि अमेरिकी 50 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ के बीच भारत सरकार अमेरिका सहित अन्य देशों को कपास के आयात कर में छूट दे रही है। हाल ही में सरकार ने कपास के आयात को दिसंबर 2025 तक कर मुक्त कर दिया है। यह भारतीय किसानों के लिए एक खतरनाक निर्णय है ,क्योंकि भारतीय किसानों की कपास की फसल आने तक बाजार अमेरिका और विदेशी कपास से भर चुका होगा और भारतीय किसान के द्वारा पैदा किए गए कपास के दाम गिर जाएंगे। लोसपा द्वारा विरोध करते हुए उन्होंने सभी जिला इकाईयों को निर्देशित किया है कि वे जिला स्तर पर जिला अधिकारियों के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजकर प्रधानमंत्री से विदेशी कपास को शुल्क रहित निर्यात की छूट रद्द करने की मांग करें।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26