Breaking News:
राजधानी
रोटरी क्लब ने किया शिशु मंदिर के विद्यार्थियों का सम्मान
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर के सरस्वती शिशु मंदिर हर्षवर्धन नगर विद्यालय में रोटरी क्लब ने विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विद्यालय प्रधानाचार्य नम्रता तिवारी ने बताया कि विद्यालय में प्रति शनिवार बालसभा आयोजित होती है। इस आयोजन में जुलाई एवं अगस्त माह की विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष सुनील जोशी एवं सहयोगी सदस्यों ने बच्चों को प्रशस्ति एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय में मातृ भारती परिषद् का गठन भी हुआ। गठन के बाद मातृ भारती परिषद् की बहनों का शपथ ग्रहण एवं दायित्व वितरण भी हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष सुनील राय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम बाल सभा प्रमुख प्रगति शिंदे एवं प्रियंका तिवारी के मार्गदर्शन में हुआ। शांति मंत्र एवं राष्ट्रगान के साथ बाल सभा का समापन हुआ।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26