Breaking News:
मध्यप्रदेश
मप्र के चार पुलिस अधिकारियों को मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, 17 को सराहनीय सेवा पदक
मध्यप्रदेश
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रदेश के 4 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 17 को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। इन पुरस्कारों की घोषणा किए जाने पर पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने पदक से सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। पदकों का वितरण अगले वर्ष के स्वतंत्रता दिवस समारोह अर्थात 15 अगस्त 2026 को किया जाएगा।
इन्हें मिलेगा राष्ट्र्रपति विशिष्ट सेवा पदक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योगेश देशमुख, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राकेश गुप्ता, आरक्षक देवेन्द्र कुमार कौशल तथा प्रधान आरक्षक वॉल्टर हेनरी इक्का को देने की घोषणा की गई है।
इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
पुलिस उप आयुक्त श्रीमती सीमा अलावा, पुलिस उप महानिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, पुलिस उप महानिरीक्षक विजय कुमार खत्री, सहायक पुलिस महानिरीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय, उप पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, उप पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, निरीक्षक प्रवीण पवार, निरीक्षक कुंजेश श्रीवास्तव, निरीक्षक मनोज कुमार दुबे, निरीक्षक श्रीमती मनेता राय, उप पुलिस अधीक्षक अलरिज विन्सेंट सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार दुबे, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक राव सावंत।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26