Breaking News:
राजधानी
प्रशिक्षण ले रहे उप जिलाध्यक्षों ने किया विधानसभा का भ्रमण
राजधानी
भोपाल। आर सी वी पी प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे उप जिलाध्यक्षों ने गुरुवार को मध्यप्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया और विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उप जिलाध्यक्षों से भेंट की और उनका मार्गदर्शन किया। श्री तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में आपकी प्राथमिकता काम का समय पर निराकरण होना चाहिए। उप जिलाध्यक्षों को अपने शुरुआती करियर में चुनौतीपूर्ण और फील्ड के काम को प्राथमिकता देना चाहिए। श्री तोमर ने कहा कि आप लोगों के पास आम जनता, गरीब, किसान अपनी समस्याओं को ले कर आयेंगे, आप की प्राथमिकता उनका निराकरण होना चाहिए। श्री तोमर ने उप जिलाध्यक्षों से जनता से जुड़ कर और वहां से फीडबैक लेने पर भी बल दिया। उन्होंने अधिक से अधिक अध्ययन पर भी जोर दिया।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26