Breaking News:
अपराध
पहली पत्नी के नाम पर कराया दूसरी पत्नी का प्रसव
अपराध
- दमोह से केस डायरी राजधानी आई, नोटिस देकर पीडि़त को बुलाएगी पुलिस
भोपाल। बैरागढ़ में स्थित सिविल अस्पताल में फर्जी तरीके से एक महिला की डिलीवरी कराई गई। यह रहस्य आरोपी की पहली पत्नी ने किया है। उसका पति के साथ घरेलू हिंसा और भरण पोषण का विवाद चल रहा है। यह प्रकरण दमोह पुलिस ने जीरो पर दर्ज किया था। घटना भोपाल शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। इसलिए केस डायरी यहां आई है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त महिला को बुलाकर इस मामले में कहानी समझना अभी बाकी है।
पुलिस के अनुसार लक्ष्मी सेन पति अवधनारायण सेन उम्र 25 साल दमोह जिले की रहने वाली है। उसकी शादी रायसेन जिले में अवध नारायण सेन के साथ हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसका दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। जिस कारण विवाद होता था। लक्ष्मी सेन पति को छोडक़र मायके रहने चली गई थी। शादी के बाद उसके कई दस्तावेज रायसेन में भी थे। पीडि़ता को पता चला कि 2023 में उसके पति ने उसकी दूसरी पत्नी की डिलीवरी भोपाल के सिविल अस्पताल में दर्ज कराई है। इसमें उसका नाम लिखाया गया है। उन बातों के दस्तावेज निकालने के बाद पीडि़ता ने दमोह पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया। जिसमें जीरो पर प्रकरण दर्ज करने के बाद केस डायरी भोपाल के बैरागढ़ थाने में भेज दी गई। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को दस्तोवजों की कूटरचना समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई प्रियम्बदा सिंह कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी पति ने पहली पत्नी के नाम पर डिलीवरी के बाद सरकारी भत्ते का भुगतान दूसरी पत्नी के खाते में कराया है। इसलिए इसमें जालसाजी का प्रकरण दर्ज हुआ है। पीडि़त महिला अभी दमोह जिले में हैं। उसे बयान दर्ज करने के लिए भोपाल बुलाया जाएगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26