Breaking News:
राजधानी
भोपाल के रेलवे डीआरएम देवाशीष का तबादला, पंकज त्यागी होंगे नए डीआरएम
राजधानी
भोपाल। रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार की देर रात आदेश जारी कर देशभर के 30 रेल मंडलों के डीआरएम अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें भोपाल मंडल में पंकज त्यागी नए डीआरएम बनाए गए।
मंडस के जनसंपर्क अधिकारी नवल अग्रवाल के अनुसार भोपाल पश्चिम मध्य रेलवे के डीआरएम देवाशीष त्रिपाठी का स्थानांतरण कर दिया गया। उनकी जगह रेलवे बोर्ड में पदस्थ आईआरएस अधिकारी पंकज त्यागी, भोपाल मंडल के नए डीआरएम के रूप में जल्दी ही पदभार ग्रहण करेंगे। बता दें कि वर्तमान डीआरएम त्रिपाठी दो साल पहले जुलाई 2023 में भोपाल मंडल की कमान संभाले थे। इनके कार्यकाल में भोपाल मंडल में कई विकास कार्य हुए। इनमें से प्रमुख अमृतभारत योजना के तहत करीबन 18 स्टेशनों का कायाकल्प का कार्य प्रगति पर है। रानी कमलापति से चलने वाली दो वंदेभारत ट्रेन समेत कई नए ट्रेनों की शुरुआत भी इनके प्रयासों से हो पाया।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26