Breaking News:
राजधानी
न्यू मार्केट में दो करोड़ से होंगे विकास कार्य
राजधानी
- न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति की नई कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण
भोपाल। न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति की नई कार्यकारिणी का पदभार एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक भगवानदास सबनानी ने शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की कनाट प्लेस जैसे न्यू माबनेगा। इसके लि 2 करोड़ रुपए की लागत से न्यू मार्केट में विकास कार्य करवाए जाएंगे।
इस मौके पर सबनानी ने न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के 50 पदाधिकारियों को एक साथ पद और निष्ठा की शपथ दिलवाई। वही प्रमुख चार पदाधिकारी अध्यक्ष सतीश कुमार गंगराड़े, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय देवनानी एवं सचिव पुरुषोत्तम वरदानी को प्रमाण पत्र दिए। इसके बाद उन्होंने न्यू मार्केट के लिए सौगातों की झड़ी लगा दी।
उन्होंने कहा कि न्यू मार्केट उनके क्षेत्र का ही नहीं, बल्कि पूरे भोपाल का सर्व प्रमुख बाजार है। इसीलिए न्यू मार्केट में 2 करोड़ रुपए विकास एवं सौंदर्यीकरण में खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के पदाधिकारियों ने विधायक सबनानी को एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र की प्रमुख चारों मांगों पर विधायक सबनानी ने सहमति जताई और अति शीघ्र इन पर कार्य प्रारंभ करने की बात कही।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26