Breaking News:
आध्यात्म
5000 पार्थिव शिवलिंग का किया पूजन अभिषेक
आध्यात्म
भोपाल। श्रावण मास की शिवरात्रि पर बुधवार को सुभाष कॉलोनी स्थित मां भवानी शिव हनुमान मंदिर में 5000 पार्थिव शिवलिंगों के निर्माण पूजन एवं अभिषेक किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर ओम नम: शिवाय बम बम भोले के जयकारों से गुंजायमान हुआ। पूजन कार्यक्रम का संचालन पंडित अनिल दुबे ने किया। मंदिर समिति अध्यक्ष पंडित राकेश चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे श्रावण मास में प्रतिदिन पार्थिव शिवलिंगों का निर्माण, पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा। रोज प्रात: 8 बजे से पार्थवेश्वर का निर्माण प्रारंभ हो जाता है, जिसमें समिति मिट्टी तैयार कर देती है। अंतिम सोमवार को विशेष आयोजन के तहत 12 ज्योतिर्लिंगों एवं बाबा महाकाल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही उज्जैन से आमंत्रित ब्राह्मण भस्म आरती करेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26