Breaking News:
राजधानी
विरोध में आज निकाली जाएगी रिक्शा रैली
राजधानी
-जिंसी चौराहे से कलेक्ट्रेट पहुंचकर सौपेंगे ज्ञापन
भोपाल। प्रशासनिक सख्ती के बाद ई रिक्शा संचालक भी लामबंद हो रहे हैं। इस निर्णय के विरोध में यह आज गुरूवार रिक्शा रैली निकालने जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की अगुवाई में इसका शुभारंभ जिंसी चौराहे से होगा। यह कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से निर्णय वापस लेने की मांग करेंगे।
संगठन के मिन्हाज आलम ने प्रशासन के निर्णय को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि इसके बाद हजारों ईरिक्शा संचालकों के सामने न केवल रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है बल्कि उसका कर्ज के बोझ से निकलना भी मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि 27 जून को हुई जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में ई-रिक्शा चलाने पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद स्कूलों पर इनके उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं बुधवार से शहर के 12 व्यस्ततम और अहम वीवीआईपी जगहों पर ई-रिक्शा चलाने और पार्किंग को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26