Breaking News:
• Hidden Picture's Gossip गुगली: मामा मांगे मोर, मोहन की बॉल पर क्लीन बोल्ड, युवा अध्यक्ष के झांकी - झरोखे पर संघटन की नजर
• एफआईआर छुपाने बंद की ईओडब्ल्यू की वेबसाइट!, सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर 8 साल से वेबसाइट पर अपलोड हो रही थी एफआईआर, एक साल से बंद
• मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़ का ऋण
• एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने लिया स्वतः संज्ञान, नोटिस जारी
अपराध
बेटी को लेकर कुएं में कूदी महिला, दोनों की मौत
अपराध
दो दिन पहले पति ने की थी आत्महत्या, फेसबुक पर डाला पोस्ट
दमोह। दमोह में एक महिला अपनी दो साल की बच्ची को लेकर कुएं में कूद गई। दोनों की पानी में डूबने से मौत हो गई। महिला के पति ने भी दो दिन पहले ही घर की छत से कूदकर आत्महत्या की थी।
महिला सीमा पटेल के भाई धीरेंद्र ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि जांच कर रहे हैं। मामला दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र के सजियाहार गांव में बुधवार सुबह करीब 4 बजे का है। महिला की बड़ी बेटी की उम्र 4 साल है।
फेसबुक पर लिखा- आज दुनिया छोडक़र जा रही
आत्महत्या से कुछ घंटे पहले सीमा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा था, ‘मैं आज दुनिया छोडक़र जा रही हूं। मैं नहीं जी पा रही हूं, सब मेरी बेटी का ध्यान रखना।’ इस पोस्ट के कुछ घंटे पहले दूसरी पोस्ट में लिखा था, ‘क्या दिन थे आपके साथ... पता ही नहीं चला और आप छोडक़र चले गए।’ सीमा का पति निहाल पटेल गांव का समृद्ध किसान था। सरपंच के चुनाव में काफी पैसा खर्च करने के बावजूद वह चुनाव हार गया था।
भाई ने लगाया ननद पर हत्या का आरोप
सीमा के भाई धीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को मैं बहन की ससुराल में ही था। खाना खाकर रात में दूसरे कमरे में सोया था। सुबह करीब 4 बजे बहन की ननद ने मुझे उठाया। बताया कि सीमा ने बेटी अंशु के साथ कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। मुझे पूरा यकीन है कि मेरी बहन की ननद ने ही उसकी हत्या कर लाश कुएं में फेंकी है। सीमा के पिता विश्वनाथ पटेल ने कहा कि बेटी की शादी को 5 साल हो चुके हैं। दहेज में 10 लाख रुपए दिए थे। उसके बाद भी ससुराल वाले रुपए की मांग करते थे। बेटी को मारते थे। कुछ दिन पहले ही एक बार फिर 5 लाख रुपए दिए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अगर आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
8 बहनों में इकलौता था निहाल
मृतक निहाल 8 बहनों में इकलौता बेटा था। उसके पास 25 एकड़ जमीन है, जिस पर वह खेती करता था। निहाल का लीवर खराब था, जिससे वह बीमार रहता था। सीमा के पिता टीआई थे, कुछ साल पहले उनका निधन हो चुका है। सीमा की दो बहनें और दो भाई हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26