Breaking News:
मध्यप्रदेश
अब स्कूलों में ही होगा 5 से 7 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट
मध्यप्रदेश
- यूआईडीएआई ने तैयार की कार्ययोजना
भोपाल। यूआईडीएआई ने एक बड़ी कार्ययोजना तैयार कर 5 से 7 साल के बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट उनके स्कूल में ही करने का निर्णय लिया है। अब बच्चों को आधार सेंटर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इससे प्रदेश के लाखों बच्चों को फायदा होगा, जिनका आधार अभी तक अपडेट नहीं हुआ है।
बता दें कि 5 साल की उम्र के बाद बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करना मेंडेटरी है। इसमें बच्चे के फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और फोटो अपडेट किए जाते हैं। अगर 7 साल की उम्र तक आधार अपडेट नहीं किया जाता है, तो कार्ड इनएक्टिव हो जाएगा और बच्चे को शिक्षा विभाग की सरकारी योजनाओं, स्कॉलरशिप और स्कूल में एडमिशन जैसे लाभ नहीं मिलेंगे।
एमपी नगर आधार केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अपडेशन के लिए हरेक स्कूलों में बायोमेट्रिक मशीनें भेजी जाएंगी। यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार ने कहा कि इस योजना पर अगले 2 महीनों में शुरू किया जा सकता है। पहले फेज में यह प्रक्रिया उन स्कूलों से शुरू होगी, जहां ज्यादा बच्चे हैं।
अभी मुफ्त, बाद में देना होगा चार्ज
यूआईडीएआई के अनुसार 0 से 5 साल के बच्चों का आधार कार्ड बिना बायोमेट्रिक के बनता है। 5-7 साल में पहला बायोमेट्रिक में अपडेट कराना मेंडेटरी है। ये प्रोसेस पूरी तरह मुफ्त है। यदि 7 साल के बाद अपडेट नहीं कराया, तो अपडेट करवाने में 100 रुपये चार्ज लगेगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26