Breaking News:
राजधानी
देर रात ब्रिज पर डिवाईडर से टकराकर पलटी कार
राजधानी
सुबह ब्रिज के इसी डिवाईडर में घुसी स्कूली बच्चों से भरी वेन
भोपाल। राजधानी में प्रभात नगर से एमपी नगर की ओर जाने वाले ब्रिज पर मंगलवार-बुधवार की मध्य रात्रि में एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ब्रिज पर बने डिवाईडर से टकराने के बाद बेकाबू होकर पलट गई। बुधवार सुबह करीब 8 बजे एक स्कूली वैन भी इसी डिवाइडर में घुस गई। वैन में स्कूली बच्चे सवार थे।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक क्रेटा कार ब्रिज पर तेज रफ्तार में दौड़ती नजर आ रही है। पीछे चल रहे राहगीर इसका वीडियो बना रहे थे। तभी कार कुछ दूरी पर जाने के बाद डिवाइडर से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में कार का एक पहिया टूटकर सडक़ पर गिर गया। राहगीरों ने कार में फंसे तीन लोगों को बाहर निकाला। तीनों होश में थे, जिसके बाद उन्हें जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। कार में टैक्सी नंबर प्लेट लगी थी।
इसी स्थान पर हुई दूसरी दुर्घटना
एक स्कूल वैन बुधवार सुबह ठीक इसी स्थान पर डिवाइडर से टकरा गई। तेज बारिश के चलते वैन के सामने के कांच पर ओस जम गई, इस कारण चालक को सडक़ नहीं दिखी। हालांकि गति ज्यादा नहीं होने से वैन डिवाइडर से टकराने के बाद रुक गई थी। बाद में स्कूली बच्चों को वैन से निकाला गया और दूसरे वाहन से स्कूल तक पहुंचाया गया।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26