Breaking News:
राजनीति
जयस के 31 नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता
राजनीति
भोपाल। जय आदिवासी संगठन (जयस)अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ विधानसभा के जयस पार्टी के प्रदेश सचिव राजेश सरठिया, जनपद सदस्य नेमा सिंह मार्को, पूर्व जनपद सदस्य धनीराम मरावी, ग्रामसभा अध्यक्ष जगदीश धुर्वे, सरपंच महेन्द्र परस्ते, पूर्व पंच, सरपंच सहित 31 जयस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की उपस्थिति में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर सभी नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री, विधायक भगवानदास सबनानी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल एवं अनुपपुर जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में अन्य दलों के लोग भाजपा परिवार से जुड़ रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26