Breaking News:
मध्यप्रदेश
मध्यप्रदेश
अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग
भोपाल। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सदस्य एवं इंदौर ट्रक ऑपरेटर एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.एल.मुकाती ने मप्र सीमा पर परिवहन विभाग द्वारा स्थापित स्थाई चेक पांइट पर निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर की जा रही अवैध वसूली पर रोक लगाने की मांग मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव परिवहन एवं परिवहन आयुक्त से की है। मुकाती ने पत्र में उल्लेख किया है कि मप्र की सीमाओं पर परिवहन विभाग द्वारा स्थाई टेंट लगाकर चेक पांइट बना लिए हैं,जहां कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से निजी व्यक्तियों के माध्यम से ट्रक चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। यह कार्य प्रशासनिक नियमों के विरुद्ध एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला है। परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार वाहन चेकिंग का कार्य चलायमान रूप में किया जाना चाहिए, न कि एक ही स्थान पर स्थाई रूप से खड़े हो कर चेकिंग के लिए ट्रकों को रोककर सडक़ पर लंबा जाम लगाना यातायात व्यवस्था और जनसुरक्षा दोनों के लिए गंभीर समस्या है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26