Breaking News:
राजधानी
60 सेवा बस्तियों में विहिप के सेवा शिविर आज
राजधानी
भोपाल। ‘स्वास्थ्य सेवा-राष्ट्र सेवा’ के संकल्प को लेकर विश्व हिंदू परिषद, सेवा विभाग भोपाल एवं नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ)भोपाल द्वारा 8 जून रविवार को 60 सेवा बस्तियों में एक साथ स्वास्थ्य सेवा एवं स्वास्थ्य जागरुकता शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग भोपाल शहर की 60 से बस्तियों में संस्कार शाला संचालित करता है, जिनमें सेवा बस्तियों के बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देने का काम किया जाता है। इसी क्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन द्वारा भोपाल की चिन्हित सेवा बस्तियों में एक ही दिन एवं एक ही समय पर 60 स्वास्थ्य शिविर एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। कोकता 4 नंबर ट्रांसपोर्ट नगर के पास आयोजित स्वास्थ्य शिविर में विश्व हिंदू परिषद मध्य क्षेत्र के क्षेत्र संगठन मंत्री जितेंद्र सिंह पवार ,नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अश्वनी टंडन ,डॉ. मनीषा श्रीवास्तव, डॉ कुलदीप गुप्ता सहित विश्व हिंदू परिषद के प्रांत पदाधिकारी, विभाग जिलों के कार्यकर्ता एवं 60 चिकित्सकों टीम सेवा बस्तियों में स्वास्थ्य सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में अपनी सेवाएं देंगे।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26