Breaking News:
राजधानी
कल पंचमढ़ी में होगी मप्र मंत्रि-परिषद की बैठक
राजधानी
कई विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे मुख्यमंत्री
भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार, 3 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी के राजभवन में होगी। यह बैठक जनजातीय नायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा भभूत सिंह के सम्मान में यहां आयोजित की जाएगी। मंत्रि-परिषद की बैठक में मध्य प्रदेश के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।
राजा भभूत सिंह की प्रतिमा होगी स्थापित
पचमढ़ी के पूर्व जागीरदार के बेटे राजा भभूत सिंह की स्मृति में उनकी प्रतिमा स्थापित करने संबंधी विचाराधीन प्रस्ताव पर मंत्रि-परिषद में मोहर लग सकती है। इसके अलावा नर्मदांचल क्षेत्र के किसी संस्थान और पार्क का नामकरण का नाम राजा भभूत सिंह के नाम पर रखने पर सहमति बन सकती है। स्थानीय प्रशासन ने बैठक की तैयारियां सोमवार शाम तक पूरी कर लीं। बैठक में शामिल होने कई मंत्री सोमवार को ही पंचमढ़ी पहुंचे।
इन कामों के होंगे लोकार्पण-भूमिपूजन
- जटाशंकर और पांडव गुफाओं पर पिंक टॉयलेट लाउंज का लोकार्पण
- जय स्तंभ क्षेत्र में 10 करोड़ रुपये लागत से बने पाथवे का लोकार्पण
- 35 लाख रुपये लागत से हुए पचमढ़ी प्रवेश द्वार के सौंदर्यीकरण का लोकार्पण।
- 1.35 करोड़ रुपये लागत से सतपुड़ा रिट्रीट में हुए किचन, रेस्टोरेंट और स्विमिंगपूल के नवीनीकरण का लोकार्पण
- हांडी खो पर 1.98 करोड़ लागत से पर्यटकों की सुरक्षा व सुविधाओं के कामों का भूमिपूजन।
- 2.13 करोड़ लागत से टाईगर रिजर्व क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं का विकास का भूमिपूजन।
- 34 लाख रुपये लागत से कांच की बोतलों में आरओ के पानी के प्लांट स्थापना का भूमिपूजन।
- 6.70 करोड़ की लागत से हिलटॉप बंगला को होम स्टे में परिवर्तित किए जाने के कामों का भूमिपूजन।
-9.90 करोड़ रुपये लागत से एमआईसीई योजना के तहत कम्यूनिटी सेंटर का भूमिपूजन।
- 34 लाख रुपये लागत से ग्लेन व्यू में केन्द्रीय नर्सरी की स्थापना का भूमिपूजन।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26