Breaking News:
राजधानी
सैनिकों के सम्मान में भोपाल में कल निकलेगी तिरंगा यात्रा
राजधानी
भोपाल। भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले तनाव के बाद शनिवार शाम को युद्ध विराम की घोषणा हो गई। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमें देश की सेनाओं पर गर्व है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोषों की हत्या कायराना हरकत थी। इसी के चलते भारत ने कड़ी कार्रवाई की और पाकिस्तान घुटनों पर आ गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बोला वाक्य सच हो गया। उन्होंने कहा था कि भारत किसी को छेड़ता नहीं है, लेकिन जो भारत को छेड़ेगा उसे छोड़ेंगे नहीं। मुख्यमंत्री ने देश और सैनिकों के सम्मान में 12 मई को तिरंगा यात्रा निकालने का घोषणा की। शनिवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. यादव शौर्य स्मारक पहुंचे थे। यहां उन्होंने पुष्पाजंलि अर्पित की।
मोदी जी के नेतृत्व में सरकार का सही निर्णय
युद्ध विराम की घोषणा पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार जो भी निर्णय लेगी सब सही लेगी। इस बार तकनीकी रूप से भारत ने अपनी कार्रवाई की है। कम समय में जिस प्रकार से सीमाओं में रहकर एक्शन लिया गया, वह अद्भुत है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26