Breaking News:
अपराध
लोकायुक्त: पटवारी 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
अपराध
भोपाल/सिवनी। लोकायुक्त की जबलपुर इकाई ने गुरूवार को सिवनी जिले की बालाघाट तहसील के एक पटवारी को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस मामले की शिकायत भगतराम पिता स्व.भैयालाल खरे निवासी बोरीखुर्द तहसील बरघाट जिला सिवनी ने लोकायुक्त पुलिस से की थी। शिकायत में भगतराम खरे ने बताया कि उसकी पत्नी बैगीन बाई खरे को उनकी माता द्वारा ग्राम पंचायत धपारा में खसरा नंबर 627 में से 1/5 हिस्सा दिया था, जिसका सीमांकन करवाया था। सीमांकन के बाद पावती देने के एवज में पटवारी द्वारा आवेदक से 6000 रुपए रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत की पड़ताल के बाद लोकायुक्त ने आरोपी को रंगे हाथों पकडऩे की रणनीति बनाई। गुरूवार 12 फरवरी को आरोपी पटवारी महेन्द्र बिसेन पिता स्व. चैतराम बिसेन, पटवारी हल्का नंबर 81,82 धपारा, तहसील बालाघाट, जिला सिवनी ने पटवारी कक्ष में जैसे ही शिकायतकर्ता के हाथ से रिश्वत ली। लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पटवारी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)बी, 13(2) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26