Breaking News:
राजनीति
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने माना मुख्यमंत्री का आभार
राजनीति
भोपाल। मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद द्वारा मंगलवार को लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि मंत्रि-परिषद द्वारा न्यू पेंशन योजना में बेटियों के पेंशन का हकदार बनाना प्रशासनिक नहीं अपितु संवेदनाओं से भरा फैसला है। ऐसे समय में जब पिता का साया बेटियों के सर से उठ जाता है और घर में मां की ममता भी नहीं हो, ऐसे में नियम कानूनों की अड़चन बेटियों को पेंशन लेने से भी रोक देती थी। लेकिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने मानवीय पहल से बेटियों को परिवार पेंशन का हकदार बना दिया है। मंत्रि परिषद में लिये गये निर्णय अनुसार परिवार पेंशन में अविवाहित, विधवा व तलाकशुदा पुत्री भी हकदार होगी। यह सिर्फ पेंशन नहीं बेटियों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है।मंत्रि-परिषद की बैठक में लिया गया यह निर्णय नारी सम्मान, सामाजिक न्याय और संवेदनशील सुशसन का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि मंत्रि परिषद में गरीब, युवा, महिला, किसान और हर वर्ग हितों को लेकर कई फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार हर व्यक्ति के जीवन में प्रकाश लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26