Breaking News:
मध्यप्रदेश
प्रदेशभर में आज धूमधाम से बनेगी गणतंत्र दिवस की वर्षगांठ, राजधानी के मुख्य समारोह में राज्यपाल, मुख्यमंत्री उज्जैन में फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
मध्यप्रदेश
भोपाल। 77वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को प्रदेशभर में भव्य समारोह आयोजित होंगे। राजधानी भोपाल में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ध्वज फहराएंगे और परेड़ की सलामी लेंगे। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन के कार्तिक मेला मैदान में आयोजित समारोह में एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। अन्य 29 जिलों में राज्य सरकार के मंत्री एवं 23 जिलों में कलेक्टर ध्वज फहराएंगे एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।
राजधानी भोपाल में लाल परेड मैदान पर मुख्य समारोह की शुरूआत प्रात: 9 बजे राज्यपाल मंगुभाई पटेल ध्वज फहराकर करेंगे। राज्यपाल संयुक्त परेड की सलामी लेंगे इस दौरान विद्यार्थियों एवं कलाकारों द्वारा संस्कृति कार्यक्रमों, लोकगीतों एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी। 22 विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली जाएंगी।
23 प्लाटून के 1300 जवानों के साथ सबसे बड़ी परेड
मुख्य समारोह में हर्ष फायर के बीच पुलिस बैंड ने निरीक्षक सुनील कटारे के निर्देशन में ‘जन गण मन’ की धुन बजाई जाएगी। राज्यपाल प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। हर्ष फायर के बाद पुलिस बैंड की मधुर धुनों के बीच आकर्षक संयुक्त परेड निकाली जाएगी। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी आयुष जाखड़ करेंगे। संयुक्त परेड में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, अश्वारोही दल व श्वान दस्ते सहित 23 टुकडिय़ों के 1300 जवान शामिल होंगे।
13 जेलों से 87 बंदी होंगे रिहा, एक महिला बंदी
गणतंत्र दिवस पर राज्य सरकार 13 जेेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 87 बंदियों को रिहा करेगी। इनमें एक महिला बंदी शामिल है। हालांकि दुष्कर्म, पोक्सो जैसे अपराधों में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले बंदियों को माफी नहीं दी गई हे। रिहा किए जा रहे बंदियों को जेल में रहते हुए टेलरिंग, कारपेंटरी, लौहारी, भवन मिस्त्री, भवन सामग्री निर्माण जैसे प्रशिक्षण दिए गए हैं।
किस जेल से कितने बंदी होंगे रिहा : केन्द्रीय जेल उज्जैन से 5, सतना से 7, नर्मदापुरम से 3 बड़वानी से 6, अलीराजपुर से 1, ग्वालियर एवं जबलपुर से 9-9, रीवा से 10, सागर से 9, नरसिंहपुर से 6, इंदौर से 9 एवं केन्द्रीय जेल से 11 बंदी रिहा होंगे। इसके अलावा जिला जेल इंदौर से 2 एवं अलीराजपुर से 1 बंदी रिहा होगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26