Breaking News:
मध्यप्रदेश
मप्र के चार पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा, 17 को सराहनीय सेवा पदक
मध्यप्रदेश
15 अगस्त 2026 को अलंकरण समारोह में सौंपे जाएंगे पदक
भोपाल। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सेवा पदकों की घोषणा की है। इस सूची में मप्र के 4 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक एवं 17 को विशिष्ट सेवा पदक की घोषणा की गई है। स्वाधीनता दिवस 15 अगस्त 2026 को अलंकरण समारोह में इन्हें पदक सौंपे जाएंगे।
इन्हें मिलेंगे राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक
पुलिस आयुक्त इंदौर संतोष कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन मिथिलेश कुमार शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश कुमार गोस्वामी तथा निरीक्षक शिव कुमार पटेल को विशिष्ट सेवा पदक देने की घोषणा की गई।
सराहनीय सेवा पदक इन्हें दिए जाएंगे
पुलिस महानिरीक्षक एवं सचिव गृह विभाग श्रीमती कृष्णावेणी देसावतु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय, जोनल पुलिस अधीक्षक ग्वालियर गितेश कुमार गर्ग, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल दुर्गेश कुमार राठौर, निरीक्षक/एआरएमआर प्रवीण सिंह, निरीक्षक/एआरएमआर राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निरीक्षक/एआरएमआर श्रीमती निधि श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ठाकुर, निरीक्षक/एआरएमआर श्रीमती शैफाली टाकलकर, प्रधान आरक्षक श्रीराम मिश्रा, आरक्षक सुशील कुमार चौबे, उप निरीक्षक प्रेम किशोर व्यास, उप निरीक्षक उमराव प्रसाद जाटव, सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, सहायक उप निरीक्षक संतोष मेहरा, आरक्षक रविंद्र मिश्रा तथा निरीक्षक/एआरएमआर राजू गुराने।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26