Breaking News:
मध्यप्रदेश
आश्रम और जमीन विवाद के बाद हटे अशोक नगर कलेक्टर, साकेत मालवीय संभालेंगे कमान
मध्यप्रदेश
भोपाल। अद्वैत मत का मुख्य आश्रम आनंदपुर ट्रस्ट पर लगे आरोपों और विवादों के बाद बुधवार, 21 जनवरी की शाम अशोक नगर कलेक्टर आदित्य सिंह का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास भोपाल में संचालक बनाया गया है। उनके स्थान पर अब कर्मचारी चयन मण्डल के संचालक साकेत मालवीय अशोक नगर के कलेक्टर बनाए गए हैं। संचालक कर्मचारी मंडल का दायित्व अब अपर सचिव जीएडी अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभालेंगे। दावा किया जा रहा था कि ट्रस्ट के कुछ लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से कलेक्टर आदित्य सिंह की शिकायत की है। सोशल मीडिया के माध्यम से उन पर जमीन नामांतरण के मामले में करोड़ों की मांग के आरोप भी लगाए जा रहे थे। इन चर्चाओं के बीच कलेक्टर समर्थकों द्वारा भी सोशल मीडिया पर उनका बचाव किया जा रहा था।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26