Breaking News:
मध्यप्रदेश
इंदौर में भीषण सड़क दुर्घटना, पूर्व मंत्री बाला बच्चन की बेटी, कांग्रेस नेता का बेटा सहित तीन की मौत
मध्यप्रदेश
इंदौर। इंदौर में तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा प्रखर शामिल हैं। कार सवार एक युवती गंभीर घायल है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
दुर्घटना रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे हुई। डीसीपी कृष्ण लाल चंदानी के अनुसार ग्रे कलर की नेक्सन कार क्रमांक MP13 ZS8994 में प्रेरणा बच्चन (26), प्रखर कासलीवाल (25), मानसंधु (26) और अनुष्का राठी सवार थे। प्रखर का जन्मदिन था, चारों शराब के नशे में थे और कोको फार्म में जन्मदिन की पार्टी मनाकर इंदौर लौट रहे थे। कार प्रखर चला रहा था। नशे में होने के कारण कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में प्रेरणा, प्रखर, मानसंधु की मौके पर ही मौत हो गई। अनुष्का घायल है। कार में शराब की बोतल मिली है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26