Breaking News:
राजनीति
भाजपा भोपाल जिले की टोलियों की बैठक आयोजित, सभी को साथ लेकर चलती है, इसलिए भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी भोपाल जिला इकाई की विभिन्न टोलियों की बैठक रविवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि बूथ की मजबूती ही हमें सभी चुनावों में ऐतिहासिक विजय दिलाती है। भारतीय जनता पार्टी एक मात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो सभी को साथ लेकर चलती है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इसलिए बन सकी है, क्योंकि वह सभी समाज वर्गों को साथ लेकर चलती है। हमें व्यक्ति निर्माण और कार्यकर्ता निर्माण को मूल में रखकर अपनी विचारधारा को लेकर निरंतर कार्य करना है।
श्री शर्मा ने कहा कि भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ राष्ट्र बनाना है तो सबसे पहले अपने राज्य, जिले और विधानसभा क्षेत्र से लेकर बूथ को मजबूत और सर्वश्रेष्ठ बनाना होगा। भाजपा संगठन शून्य से शुरू होकर आज विराट वट वृक्ष बना है, इसका श्रेय भी हमारे पार्टी के पितृ पुरूषों, वरिष्ठों के साथ कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत व परिश्रम को जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं को दायित्व देकर उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी जाती है, वही कार्यकर्ता निर्माण और व्यक्ति निर्माण की शुरूआत है। कार्यक्रमों को अपनी विचारधारा को आगे रखकर बेहतर तरीके से संपन्न कराने वाले कार्यकर्ता ही आगे चलकर बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी देश का नेतृत्व करते रहें, इसके लिए हमें भाजपा संगठन को अपने बूथ पर इतना मजबूत करना होगा।श्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता आधारित संस्कृति ही भाजपा को आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में स्थापित किया है। बैठक में जिला प्रभारी महेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, जिला महामंत्री किशन सूर्यवंशी एवं जगदीश यादव मंच पर उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26