Breaking News:
राजनीति
खलमास के बाद जारी होगी निगम मंडलों की पहली सूची!पहली सूची में दो दर्जन से अधिक नाम
राजनीति
भोपाल। मप्र के निगम-मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्ति की बहुप्रतीक्षित पहली सूची मकर संक्रांति के बाद जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि खरमास के चलते पार्टी संगठन की सहमति से शासन ने इन नियुक्तियों की सूची को रोक रखा है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के संगठन चुनाव और पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद से निगम-मंडलों को लेकर हर दिन अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि सभी स्थानीय नेताओं की सहमति और समन्वय से निगम-मंडलों में कार्यकर्ताओं के नाम तय हो चुके हैं। पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व की हरी झंडी भी मिल चुकी है। लेकिन खरमास के चलते अभी यह पहली सूची रोकी गई है। खरमास 14 जनवरी को खत्म होगा। खरमास के चलते ही विवाह सहित अन्य शुभ कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। इसकी समाप्ति के बाद पहली सूची को जारी कर देगी।
क्षेत्र-जाति समन्वय के साथ महिलाएं भी
सूत्रों का कहना कि निगम मंडलों में पार्टी ने क्षेत्र और जातीय समीकरण को लेकर समन्वय बैठाने का प्रयास किया है। पार्टी के साथ-साथ सरकार में भी महिलाओं की समान भागीदारी का फार्मूला निगम मंडलों में भी नजर आ सकता है। पहली सूची में ज्यादातर ऐसे कार्यकर्ता शामिल होंगे, जो दावेदारी के बावजूद टिकट से वंचित रहे हैं। पार्टी के लिए समर्पित और कुछ चुनाव हारे पूर्व मंत्री और विधायकों को भी निगम-मंडलों में अध्यक्ष पद मिलना तय है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26