Breaking News:
राजधानी
संभागायुक्त 9 जनवरी को लेंगे बैठक, कृषि आधारित एवं विभागीय योजनाओं पर होगा मंथन
राजधानी
भोपाल। भोपाल संभागीय आयुक्त संजीव सिंह की अध्यक्षता में आगामी 9 जनवरी को दोपहर 12 बजे से संभाग आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में समीक्षा बैठक होगी। बैठक में
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई कलेक्टर्स-कमिश्नर्स कान्फ्रेंस के कृषि एवं कृषि आाधारित कार्यवाही से जुड़े बिन्दुओं एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा होगी। बैठक में विभागों को दिये गये प्रगति के लक्ष्य के विरूद्ध किए गए काम शामिल होंगे। संयुक्त आयुक्त (विकास) डॉ. विनोद यादव ने बताया कि बैठक में किसान कल्याण तथा कृषि विभाग एवं खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्यानिकी, पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बैठक एजेण्डा की पीपीटी 2 जनवरी तक अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करनी होगी।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26