Breaking News:
राजधानी
मप्र सरकार भरेगी राज्य सूचना आयुक्त के तीन रिक्त पद, आवेदन आमंत्रित
राजधानी
भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार राज्य सूचना आयोग में रिक्त तीन पदों पर आयुक्तों की नियुक्ति करने का रही है। शासन ने राज्य सूचना आयुक्त के तीन रिक्त पद पर लिये नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है।आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसम्बर 2025 है। इन पदों के लिए विधि, विज्ञान और प्रोद्योगिकी, समाजसेवा, प्रबंध, पत्रकारिता, जनसंपर्क माध्यम या प्रशासन और शासन में व्यापक ज्ञान और अनुभव रखने वाले समाज के प्रख्यात व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं।
अभी मुख्य सूचना आयुत सहित 4 नियुक्ति
राज्य सूचना आयोग में अभी मुख्य सूचना आयुत विजय यादव के अलावा आयुक्त पद पर डॉ उमाशंकर पचौरी, डॉ वंदना गांधी और ओंकारनाथ पदस्थ है। आयोग में आयुक्त के कुल स्वीकृत पद 10 है। नई नियुक्तियों के बाद ये संख्या 7 हो जाएगी।
23 हजार से ज्यादा अपील लंबित
मप्र राज्य सूचना आयोग में वर्तमान में 23 हजार से ज्यादा अपील और शिकायतें लंबित हैं। 4 आयुक्तों की नियुक्ति के समय यह संख्या 16 हजार के करीब थी। हालांकि मुख्य सूचना आयुत श्री यादव और आयुक्त श्री पचौरी हर दिन बड़ी संख्या में प्रकरणों का निराकरण भी कर रहे है। श्रीमती गांधी और ओंकारनाथ के निराकृत प्रकरणों की संख्या अपेक्षाकृत कम है। इसके बावजूद कुल निराकरण से दो गुना से अधिक संख्या में अपील आयोग के पास पहुंच रही हैं
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26