Breaking News:
राजधानी
दुष्कर्म के आरोपी सलमान को फांसी की मांग मुस्लिम समाज आज करेगा प्रदर्शन
राजधानी
भोपाल । मासूम से रेप के आरोपी सलमान के खिलाफ आज शहर में आक्रोश प्रदर्शन होने जा रहा है। न्यू भोपाल त्योहार मुस्लिम समाज और युवा संगठन दोपहर १२ बजे माता मंदिर चौराहे पर आरोपी सलमान को फांसी की सजा की मांग करेंगे। इस दौरान आरोपी के पुतले को फांसी पर लटकाने की भी योजना है। प्रदर्शन की अपील मुजाहिद सिद्दीकी, मोहम्मद साजिद खान एवं फैंस क्लब भोपाल द्वारा की गई है।
इधर, आरोपी को पकड़वाने में मदद करने वाले रिजवान को करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने ११ हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित किया है। राणा ने फोन पर रिजवान को इस साहसिक कदम के लिए बधाई भी दी।
उल्लेखनीय है कि आरोपी सलमान को पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर किया था। उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आरोपी पर गौहरगंज की ६ साल की मासूम से रेप करने का आरोप है। पीड़िता का इलाज एम्स भोपाल में जारी है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26