Breaking News:
राजधानी
42 किसानों से वसूला 2.20 लाख अर्थदण्ड
राजधानी
भोपाल की तीनों तहसीलो में नरवाई जलाने पर हुई कार्रवाई
भोपाल । खेतों में कटी फसल के डंठल (नरवाई) नहीं जलाने की प्रशासन की चेतावनी के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को प्रशासन की अलग-अलग टीमों ने भोपाल की तीनों तहसीलों कोलार, बैरसिया और हुजूर में नरवाई जलाने वालों पर अर्थदण्ड की कार्रवाई की।
कलेक्टर के आदेश पर हल्का पटवारियों से घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन लिया गया। इस प्रतिवेदन के आधर पर अर्थदण्ड अधिरोपित किए जाने की कार्यवाही की गई।
कोलार में 14 किसानों पर 52500 अर्थदण्ड
कोलार तहसील की ग्राम पंचायत देहरीकलां भूमि स्वामी मो. शाहिद पर 7500 रुपये, मो. राशिद, पर 5000 रुपए, मनोहर पर 5000 रुपये, प्रदीप खूबचंदानी पर 2500 रुपये, नसीम अख्तर पर 5000 रुपए, ग्राम पंचायत सेमरीकलां में मनोज प्रजापति पर 2500 रुपए, कृपाल सिंह पर 5000 रुपये, मखमल सिंह पर 5000 रुपये, ग्राम पंचायत पिपलिया केशो के भूमि स्वामी सरदार हरपाल सिंह पर 5000 रुपए, सोहन सिंह, अनंत सिंह पर 2500 रुपए, ग्राम पंचायत हिनोतिया आलम के नवोदय हरवंस, सतेंद्र शुक्ला पर 2500 रुपए, ग्राम पंचायत हिनोतिया के रूपकुमार पर 2500 रुपए एवं शीतल दुबे पर 2500 रुपए अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।
हुजूर में 1.15 लाख अर्थदण्ड के साथ एफआईआर
कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के आदेश पर तहसील हुजूर में नरवाई जलाने वाले 15 व्यक्तियों पर एक लाख 15 हजार रुपये के अर्थदण्ड के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खेतों में नरवाई न जलाएं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शासन के निर्देशों का पालन करें,अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
बैरसिया में 13 किसानों से वसूले 52500 रुपये
बैरसिया तहसील की जनपद पंचायत बैरसिया के सभागार में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने वन विभाग, राजस्व विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में इन विभागों के मैदानी कर्मचारियों की एक बैठक ली। बैठक में वन, राजस्व एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न मुद्दों एवं नवीन शासन निर्देशों के संबंध में सभी उपस्थित शासकीय सेवकों को जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि तीनों विभागों के कर्मचारी किसानों को नवाई नहीं जलाने और ऐसा करने पर अर्थदण्ड की कार्रवाई करें। इस आदेश के बाद बुधवार को तहसील बैरसिया में 13 व्यक्तियों पर 52500 का पर्यावरण क्षति शुल्क अधिरोपित किया गया जिसकी वसूली की कार्रवाई भी की जा रही है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26