Breaking News:
राजनीति
शाजापुर के श्याम बने युवा मोर्चा अध्यक्ष, जबलपुर की अश्विनी परांजपे महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष
राजनीति
भाजपा ने मोर्चा-प्रकोष्ठ और कार्यालय व्यवस्था प्रभारी भी किए घोषित
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शाजापुर के भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम टेलर को मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष एवं जबलपुर की श्रीमती अश्विनी परांजपे को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्रीमती परांजपे वर्तमान में महिला मोर्चा में प्रदेश महामंत्री के पद पर थीं।
भाजपा के कुल सात में से चार मोर्चा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, किसान और पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति पूर्व में हो चुकी है। इन दोनों प्रमुख मोर्चाओं में प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अभी अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति शेष है।
मोर्चा-प्रकोष्ठ-कार्यालय व्यवस्था प्रभारी नियुक्त
प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने शनिवार को पार्टी के सभी मोर्चाओं और प्रकोष्ठों एवं कार्यालय व्यवस्था प्रभारी की भी नियुक्ति की है। मनोरंजन मिश्रा को प्रदेश मोर्चा प्रभारी, आशुतोष तिवारी को प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी एवं जितेन्द्र लिटोरिया को कार्यालय व्यवस्था प्रभारी बनाया है। श्री तिवारी और श्री लिटोरिया पार्टी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री रहे हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26