Breaking News:
राजधानी
निगम अमले ने 23 पशुओं को भेजा कांजी हाउस
राजधानी
भोपाल। शहर की सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर विचरण करते 23 बेसहारा पशुओं को पकडक़र नगर निगम अमले ने बुधवार को कांजीहाऊस भेजा। निगम के गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने बुधवार को सीएम हेल्पलाईन सहित अन्य माध्यमों से मिली शिकायतों पर कार्यवाही के अलावा शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्वतंत्र विचरण करने वाले पशुओं को पकड़ा। 4 बीमार/घायल पशुओं को आसरा भेजा। निगम की हांका पार्टी ने 10 पशुओं को सडक़ों से हांका। निगम दस्ते ने बेसहारा पशुओं को पकडऩे के लिए शहर में सीएम हाउस, मिंटो हॉल, वल्लभ भवन, पॉलीटेक्निक चौराहा, माता मंदिर, लिंक रोड नं. एक, दो एवं तीन, सेकेण्ड स्टाप, शाहपुरा, करोद मंडी, भानपुर, मीनाल अयोध्या बायपास, बागसेवनिया, कटारा हिल्स, नर्मदापुरम रोड, भेल टाउनशिप आदि क्षेत्रों में कार्रवाई की।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26