Breaking News:
राजधानी
साँची विश्वविद्यालय में प्रो.गुप्ता ने संभाला कुलसचिव का कार्यभार
राजधानी
भोपाल। साँची बौद्ध भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में प्रो. राम निवास गुप्ता ने नए कुलसचिव का पदभार ग्रहण किया। प्रो. गुप्ता ग्वालियर के पीएम उत्कृष्ठ शासकीय पीजी कॉलेज में गणित के प्राध्यापक और विभागाध्यक्ष रहे है। 31 वर्षों का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव रखने वाले प्रो. राम निवास गुप्ता एम.एस.सी(गणित) व एम.फिल(गोल्ड मेडलिस्ट) हैं। उन्होंने अपनी पी.एच.डी भी फर्टिलिटी मॉडलिंग में की है। प्रशासनिक रुप से वे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नैक समिति की विभिन्न कार्ययोजनाओं में नोडल ऑफिसर रह चुके हैं। वे यूपीएससी तथा एम.पी.पी.एस.सी में भी ऑवज़र्वर रहे हैं। मध्य प्रदेश शासन संस्कृति मंत्रालय ने विवेक पाण्डेय को सांची विश्वविद्यलय के उपकुलसचिव का दायित्व प्रदान किया गया है। श्री पाण्डेय द्वारा भी पदभार ग्रहण किया गया।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26