Breaking News:
राजधानी
राजधानी में मंत्री-अधिकारियों के निवास स्थान चार इमली में डिप्टी कलेक्टर के सूने मकान से 11 लाख का सोना चोरी, कीमती घडिय़ां भी ले गए चोर
राजधानी
भोपाल। राजधानी के सबसे व्हीआईपी निवास क्षेत्र चार इमली में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह वामनकर के सूने मकान-ई-8/11 से चोर 11 लाख से अधिक के 10 तोले सोने के जेवरात, करीब 40 हजार रुपए मूल्य की 250 ग्राम चांदी की पायजेब और कीमती घडिय़ां सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए।
हबीबगंज थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आरोपियों के संबंध में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि उनके घर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं हैं। हालांकि कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। टीआई संजीव चौकसे के अनुसार अलका सिंह करीब 15 दिन पहले पति के उपचार के सिलसिले में केरल गई थीं। इस दौरान मकान में ताले लगे हुए थे और गार्ड भी नहीं थे। अलका सिंह वर्तमान में राजस्व आयुक्त कार्यालय में डिप्टी कलेक्टर के पद पदस्थ हैं।
पति का इलाज कराने गई थीं केरल
अलका सिंह के पति मिथलेश वामनकर को बोलने में दिक्कत होती है। इसी का इलाज कराने अलका 3 नवंबर को परिवार सहित केरल गई थीं। सोमवार,10 नवंबर की दोपहर जब वे घर लौटीं तो गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो सोने-चांदी के लाखों रुपए के जेवरात गायब थे। घटना की खबर लगते ही पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी पहुंच गई, जहां पुलिस ने पड़ताल की। हालांकि पुलिस को अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26