Breaking News:
राजधानी
भोपाल के केरवा बांध के पुल का स्लैब टूटा
राजधानी
सुरक्षा के चलते पुल के ऊपर से आवाजाही पर लगी रोक
भोपाल। भोपाल के केरवा बांध पर बने पुल का सीमेंट कंक्रीट से बना स्लैब बीच से दरककर गिर गया। यह स्लैब बांध के द्वारा नंबर 8 के ऊपर बना था। स्लैब गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से पुल के ऊपर से आने-जाने पर रोक लगा दी है।
50 साल से अधिक पुराना है केरवा बांध
केरवा बांध के पुल का स्लैब गिरने की घटना मंगलवार की दोपहर में हुई। केरवा बांध का का निर्माण कब हुआ, इसकी जानकारी तो नहीं लग सकी, लेकिन इसका निर्माण भदभदा बांध से पहले हुआ था। भदभदा बांध 1965 में बना था। इस हिसाब से करीब 50 साल पुराना बताया जा रहा है। केरवा डैम से भोपाल के कोलार इलाके में पानी की सप्लाई होती है।
कुछ देर पहले निकले थे ग्रामीण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे इस पुल से कई स्थानीय ग्रामीण निकले थे। उस समय इसके गिरने की आशंका किसी को नहीं थी। हालांकि जिस समय स्लैब गिरा उस समय पुल के ऊपर कोई नहीं था। इस कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। बांध पर शाम के समय कई स्थानीय पर्यटक घूमने आते हैं। घटना शाम के समय होती तो बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26