Breaking News:
राजधानी
27 पशुओं को भेजा कांजी हाऊस, 40 को गौशाला भेजा
राजधानी
भोपाल। शहर की सडक़ों और सार्वजनिक स्थानों पर विचरण करते 27 आवारा पशुओं को नगर निगम की गौवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने रविवार को पकडक़र कांजी हाउस में भेजा। जबकि 3 बीमार/घायल पशुओं को आसरा भेजा गया। 20 पशुओं को गंगा गौसेवा समिति गौशाला एवं 20 पशुओं को महामृत्यंजय गौशाला भेजा। निगम की हांका पार्टी ने सडक़ों आदि पर स्वतंत्र विचरण करने वाले 10 पशुओं को सडक़ों से हटाया।
निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देष पर निगम की गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने श्यामला हिल्स, पालीटेक्निक, पीएंडटी चौराहा, माता मंदिर, लिंक रोड नं. एक, दो और तीन, सेकेण्ड स्टॉप, कोलार सर्वधर्म कालोनी, आनन्द नगर, पिपलानी, करोंद, मिनाल, अयोध्या बायपास आदि क्षेत्रों में स्वतंत्र रूप से विचरण करते पशुओं को निगम अमले ने पकड़ा।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26