Breaking News:
राजनीति
दो भाजपा पदाधिकारियों पर हुई कार्रवाई
राजनीति
रतलाम का मोर्चा उपाध्यक्ष निष्कासित, इंदौर के सोशल मीडिया पदाधिकारी को नोटिस
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर अनुशासनहीनता और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर भाजपा ने रतलाम और इंदौर के दो स्थानीय पदाधिकारियों पर कार्रवाई की है।
29 अक्टूबर 2025 को इंदौर भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी और पुतला दहन जैसे विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता मिलाप मिश्रा के साथ संलिप्तता पाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के इंदौर नगर के जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सोशल मीडिया विभाग के सह संभाग प्रभारी अंकित परमार को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। इसी प्रकार रतलाम जिले में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान हुसैन उर्फ सुपर को पार्टी ने विगत 7 फरवरी 2024 को ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्ष तक के लिए निष्कासित कर दिया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल द्वारा चाही गई जानकारी पर भाजना जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने यह जानकारी उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि इमरान को असामाजिक गतिविधियों में सम्मिलित होने के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया था।
ग्वालियर में महामंत्री और महिला प्रदेश पदाधिकारी के बीच समझौता
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26