Breaking News:
राजधानी
खेम सिंह डेहरिया बने मध्य प्रदेश निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग के अध्यक्ष, सेवानिवृत आईएएस चौधरी और ग्वालियर के राठौर सदस्य
राजधानी
भोपाल। मध्य प्रदेश के एकमात्र हिंदी विश्वविद्यालय के कुलपति रहे प्रोफेसर खेमासह डेहरिया को राज्य सरकार ने मप्र निजी विश्वविद्यालय विनियामक आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति आयोग के वर्तमान अध्यक्ष भारत शरण सिंह के स्थान पर की गई है। इसके अलावा आयोग में सचिव पूर्णकालिक और दो सदस्यों की भी नियुक्ति भी की गई है।
ग्वालियर के ही निजी विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डॉ देवेन्द्र गुर्जर आयोग में सचिव प्रशासन (पूर्णकालिक) बनाए गए है। इसके अलावा सेवानिवृत्त प्रमोटी आयएएस अधिकारी और मुख्यमंत्री के ओ एस डी रहे महेश चद्र चौधरी सदस्य (पूर्णकालिक) तथा ग्वालियर के ही निजी महाविद्यालय के सचालक डॉ सुनील कुमार राठौर आयोग के सदस्य (अंशकालिक) नियुक्त किए गए हैं । चारों पदाधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26