Breaking News:
राजनीति
भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रहण किया पदभार
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल और अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम ने बुधवार को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया।
पदभार से पूर्व पार्टी कार्यालय पहुंचे तीनों नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेशभर से आए जनजातीय समाजजन एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि मध्यप्रदेश की सभी जनजातीय विधानसभा सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर कार्य करें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा जनजातीय समाज के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के 50 सालों तक सत्ता में रहने के बाद जनजातीयों की झोपड़ी तक नहीं बदल सकी थी। मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली और आज भाजपा सरकार जनजातीयों को पक्के मकान उपलब्ध करा रही है। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सोलंकी, अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री, सांसद गजेन्द्र पटेल, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, श्रीमती मनीषा सिंह एवं अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम ने भी संबोधित किया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26