Breaking News:
राजधानी
चिरायु से एम्स के बीच फिर शुरू हुईं 16 सिटी बस
राजधानी
सार्वजनिक परिवहन सेवा बंद होने से परेशान शहरवासी
भोपाल। राजधानी भोपाल में ई-बस सेवा शुरू होने से पहले ही एक-एक कर सभी मार्गों पर बंद होता जा रहा सिटी बसों का संचालन शहरवासियों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। शहरवासियों की परेशानी को देखते हुए नगर निगम भोपाल के अधीनस्थ भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बी.सी.एल.एल.) द्वारा टी.आर-4 अर्थात चिरायु अस्पताल से एम्स के बीच 16 सीएनजी बसों का संचालन सोमवार से फिर से शुरू कर दिया है।
राजधानी में आवागमन को लेकर नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बसों का संचालन फिर से शुरू कराया है। अभी चिरायु अस्पताल से एम्स तक 16 सी.एन.जी. बसे सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेंगी।
आरटीओ कमियां और रोड टैक्स के कारण रुका था संचालन
शहर में संचालित 77 सिटी बसों का संचालन रोड टैक्स जमा नहीं करने और परिवहन विभाग के नियमानुसार कमियां पूरी नहीं करने के कारण इसका संचालन रोका गया था। बसों के नियमित संचालन के लिए निगम आयुक्त श्रीमती जैन की पहल एवं बस ऑपरेटर फर्म मेसर्स इंक्यूबेट सॉफ्टटेक को शीघ्रता से आर.टी.ओ. संबंधी समस्याओं के निराकरण करने और बसों का संचालन पुन: प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बस ऑपरेटर फर्म ने आर.टी.ओ में बकाया टैक्स की राशि एवं परमिट लेकर सी.एन.जी बसों का मार्ग-4 पर संचालन फिर से प्रारंभ कर दिया है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26