Breaking News:
राजधानी
मखाना गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
राजधानी
भोपाल। भोपाल के करोंद क्षेत्र में स्थित कृषि उपज मंडी में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग मखाने के गोदाम में लगी। इसमें लाखों का मखाना भरा था। आगजनी के बाद मंडी परिसर में हडक़ंप मच गया। आग को फैलने से रोकने के लिए पहले मंड़ी व्यापारियों और हम्मालों ने अपने स्तर पर प्रयास किया। लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची दमकलों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।
मखाना गोदाम में आग सुबह करीब 8 बजे लगी। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, अंदर रखा ज्यादातर मखाना जलकर खाक हो गया अथवा आग बुझाने के लिए फैंके गए पानी से गीला हो गया। यह मखाना गोदाम व्यापारी आशीष सिंह का है, जो उन्होंने करीब छह महीने पहले ही बनाया था। यहां पर लाखों रुपए के मखाने रखे थे। दीपावली और ठंड के मौसम में मेवा की मांग अधिक होती है। इसलिए उन्होंने हाल में गोदाम में मकाने का स्टॉक उतरवाया था।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26