Breaking News:
देश
भोपाल के अशोक पाण्डेय, ग्वालियर की आशा सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित
देश
बाराबंकी में हुई अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा
भोपाल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की राष्ट्रीय साधारण सभा इस वर्ष उत्तरप्रदेश के बाराबंकी में स्थित टीआरसी कॉलेज में 12 से 14 अप्रैल तक हुई। इसमें सम्पूर्ण भारत के प्रांत स्तर के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। मध्यक्षेत्र के चारों प्रांतों मालवा, मध्यभारत, महाकौशल व छत्तीसगढ़ से भी कार्यकर्ता शामिल हुए।
राष्ट्रीय साधारण सभा में आगामी 3 वर्षों के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का निर्वाचन हुआ व क्षेत्रीय दायित्वों की घोषणा की गई। मध्यभारत प्रांत की सहभागिता राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बढ़ी है। विशेष रूप से पूर्व न्यायधीश अशोक पाण्डेय (भोपाल) और श्रीमती आशा सिंह (ग्वालियर) को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। इसी प्रकार इंदौर की श्रीमती दीपलक्ष्मी धामनकर को सहमहिला प्रमुख और श्रीमती अनिला जगतको विशेष आंमत्रित सदस्य चुना गया। रायपुर के रविकांत जयसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। गुना के अलंकार वशिष्ठ को मध्यक्षेत्र संगठन मंत्री और बुरहानपुर के विजय पाटिल को मध्यक्षेत्र सहसंगठन मंत्री चुना गया।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26