Breaking News:
मध्यप्रदेश
भाजपा कार्यकर्ता आज करेंगे डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमाओं की सफाई, कल मनेगी जयंति
मध्यप्रदेश
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को प्रदेश भर में उत्साहपूर्वक मनाएगी। डॉ. अंबेडकर की जयंती के एक दिन पूर्व 13 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं की सफाई कर संध्या के समय दीपोत्सव मनाया जाएगा और कार्यकर्ता 14 अप्रैल को उनकी प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर मिष्ठान्न वितरण के साथ संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केन्द्रों और अनुसूचित जाति बस्तियों के स्कूलों में परिसर की सफाई, पेयजल व अन्य सामुदायिक सुविधाओं का रखरखाव करेंगे। 15 से 25 अप्रैल के बीच समाज के विभिन्न वर्गों के समाज प्रमुखों के साथ जिला स्तरीय संगोष्ठी आयोजित कर कांग्रेस द्वारा किए गए बाबा साहब के अपमान व भाजपा द्वारा उन्हें दिए जा रहे सम्मान और जिस तरह से कांग्रेस ने संविधान से खिलवाड़ किया तथा भाजपा ने संविधान के प्रति जो सम्मान प्रदर्शित किया है, उस पर चर्चा की जाएगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26