Breaking News:
राजधानी
राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
राजधानी
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। राज्यपाल श्री पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी को विश्व क्षितिज पर सूर्य की भांति प्रकाश और ऊर्जा के पुंज के रूप में देखकर, हम सभी देशवासी गौरवान्वित हैं। दुनिया के विजनरी और लोकप्रिय राजनेता प्रधानमंत्री मोदी जी 21वीं सदी के भारत में सांस्कृतिक विरासत और नागरिक चेतना के अग्रदूत है। उनके नेतृत्व में आत्मनिर्भर, सशक्त, समृद्ध और विकसित भारत हर देशवासी का संकल्प बन गया है। सबका साथ-सबका विश्वास के साथ विकास के पथ पर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के द्वारा देश को ज्ञान का सुपर पॉवर बनाने का कार्य प्रगतिरत है। राज्यपाल श्री पटेल ने शुभकामना संदेश में मोदी जी के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
एम्स भोपाल में महिला डॉक्टर द्वारा आत्महत्या के मामले में केंद्रीय मानव अधिकार आयोग ने...
05-03-26
राजधानी
मुख्यमंत्री ने देखी फिल्म ‘शतक: संघ के 100 वर्ष’
03-03-26
राजधानी
साध्वी पर एफआईआर कराने पाटीदार समाज ने किया प्रदर्शन
03-03-26
राजधानी
मप्र सरकार ने लिया 6300 करोड़ का कर्ज, चालू वित्तीय वर्ष में कुल 79100 करोड़...
03-03-26
राजधानी
मंत्री स्वयं लिखेंगे अपने स्टाफ की सीआर, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए निर्देश
03-03-26